{“_id”:”677cb4abbfe1aa1b380ffff2″,”slug”:”three-stations-from-isbt-to-sikandra-in-the-first-corridor-fobs-will-be-built-here-2025-01-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra Metro: पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी से सिकंदरा तक तीन स्टेशन, यहां बनाए जाएंगे एफओबी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा मेट्रो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) हाईवे पर बनने वाले स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी बनाएगा। इससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को हाईवे पर बने एफओबी को हटाने के बाद दोबारा स्थापित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता हो रही है।
Trending Videos
यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर के तीन स्टेशन हाईवे पर हैं। इसमें से आईएसबीटी स्टेशन का निर्माण चल रहा है। यह सर्विस रोड पर बन रहा है। अगले दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा पर भी बनेंगे। इन तीनों पर एफओबी प्रस्तावित है।
इस रूट पर गुरुद्वारा के पास बने एफओबी को निर्माण के दौरान हटाया जाएगा। अगर एनएचएआई मेट्रो स्टेशन को ही एफओबी के रूप में स्वीकार कर लेता है तो फिर इस एफओबी को स्थापित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही योजना दूसरे कॉरिडोर में भी अपनाई जाएगी। इस ट्रैक पर अबुउलाह दरगाह के सामने और लंगड़े की चौकी पर एफओबी बना है। इसके लिए एनएचएआई से अनुमति मांगी गई है।