लखनऊ। अमीनाबाद इलाके में ई रिक्शा सवार मां-बेटी से सोने की चेन चुराने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तीन जनवरी को नाका रथखाला निवासी मिथिलेश जायसवाल बेटी के साथ अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस से रकाबगंज चौराहा जाने के लिए ई रिक्शा में बैठी थीं। चालक ने जान-पहचान का हवाला देते हुए तीन और महिलाओं को बैठा लिया। रास्ते में महिलाओं ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। रकाबगंज चौराहे पर तीनों महिलाएं तेजी से उतरकर भाग गईं। पीड़िता ने देखा कि उनके गले से सोने की चेन व लॉकेट और बेटी के गले से सोने की चेन गायब थी। उन्होंने अमीनाबाद थाने में केस दर्ज कराया।

डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर आरोपी महिलाओं की फुटेज मिली। इसकी मदद से मंगलवार को जनाना पार्क के पास से खलीलाबाद गडौना निवासी सुनीता, देवरिया सलेमपुर औरंगाबाद निवासी किरन और गोरखपुर गगहा विशकरपुर निवासी अनीता को गिरफ्तार किया गया।तीनों महिलाओं ने बताया कि वे लोग अमीनाबाद व अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती हैं। एक शहर में वे लोग 10 से 15 दिन ही रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *