Three workers including uncle and nephew died due to electric current in sewer tank in Mathura

करंट लगने से तीन की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवर टैंक में काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया करंट से मौत होना बताया जा रहा है। 

घटना प्रेम मंदिर के सामने नवनिर्मित बीकानेर वाला शोरूम की है। बताया जाता है कि बीकानेर वाला की फ्रेंचाइजी आगरा निवासी मनोज कुमार ने ली है। करीब दस दिन पहले शोरूम का उद्घाटन हुआ था। सुबह ठेकेदार योगेश के निर्देश में मजदूर अधूरे पड़े कार्य को पूरा कर रहे थे। शोरूम के अगले हिस्से में मौजूद टैंक में काम करते समय हादसा हो गया। 

करंट लगने से तीनों मजदूर बेसुध होकर गिर गए। साथ में काम कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें आनन-फानन बाहर निकाला। एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता पुत्र शिवानंद और प्रिंस पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी बलिया के रूप में हुई। जबकि, तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। 

अमित और प्रिंस रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। बताते चलें कि इसी शोरूम पर दस दिन पहले भी एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसे शोरूम मालिक ने रसूख के बल पर दबा दिया था। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मजदूरों की मौत भी करंट से होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *