किशोरी का कहना है पड़ोस में रहने वाले सोनू ने अपनी कार में घसीट लिया। कार में ही सोनू और उसके साथियों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना प्रेम नगर निवासी एक नाबालिक लड़की से चलती कार में तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और उसे घर से करीब 15 किलोमीटर दूर फेंककर फरार हो गए। किशोरी रोती बिलखती किसी तरह घर पहुंची, यहां परिजनों को उसने आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
