Throwing garlands of currency notes in the shop while wearing a mask

Trending Videos



कासगंज। चोरों ने सोमवार की रात में कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूर स्थित एक दुकान में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वे दुकान में रखी नकदी के अलावा दूल्हे के लिए बनाई जाने वाली नोटों की मालाएं भी उड़ा ले गए। जानकारी मिलने पर मंगलवार को व्यापारी एकत्रित हो गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नवाब गली बाबूराम गुप्ता निवासी गोपाल अग्रवाल की दुकान मुख्य बारहद्वारी में निबाड़, रस्सी एवं दूल्हे का सामान बिक्री करने का प्रतिष्ठान है। सोमवार की रात को वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक भी खाली थी। दुकान की दीवार भी कटी हुई थी। चोर गुल्लक में रखे करीब 8 से 10 हजार रुपये की नकदी और दूल्हे की नोटों की सात-आठ मालाएं जिसमें करीब 8500 रुपये लगे थे, चोरी कर ले गए। कुल लगभग 18 से 20 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान में पहले भी चार-पांच बार चोरी हो चुकी हैं। इनका खुलासा भी अब तक नहीं हो सका है। चोरी की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूर स्थित दुकान में चोरी की घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *