www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में IGRS की समीक्षा व कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार उरई में संपन्न हुआ। जालौन जिलाअधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि IGRS प्रकरणों का निस्तारण स्थलीय निरीक्षण कर ही निस्तारण करे और समस्याओं का निस्तारण आख्या से अवगत भी कराया जाए किसी भी दशा में प्रकरण डिफाल्टर नहीं होना चाहिए नहीं तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे, उन्होंने कहा कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त हो रहे संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने हेतु शासन द्वारा समय-समय पर गाइडलाइन व शासनादेश निर्गत किए जाते हैं इसके बावजूद भी अधिकांश विभागों द्वारा शत प्रतिशत पालन नहीं किया जाता है संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने से कई बार उच्चाधिकारियों द्वारा जनपद में निस्तारित संदर्भों का श्रेणी करण किए जाने के दौरान आख्या संतोषजनक एवं अंतरिम होने पर संदर्भ सी- श्रेणी कृत कर दिए जाते हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में राजस्व के जो भी प्रकरण है उनका शासन की मंशा के अनुरूप निस्तारण कराए जिन विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर निस्तारण में सही कार्य न कर रहे हों तो उनको तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि IGRS निस्तारण पर कहां पर कमियां होती है इसको लेकर आज यह कार्यशाला आयोजित की गई है सभी संबंधित अधिकारी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अच्छी तरह से समझ ले और समय से आवेदन पत्रों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराएं। जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं अधीनस्थों को यूजर्स प्रोफाइल का विवरण सत्यापन कराया जाने ऑनलाइन सीएम हेल्पलाइन संदर्भ पोर्टल पर संदर्भ प्राप्त होने की स्थिति जनसुनवाई समाधान प्रणाली आख्या में आपत्ति स्थल निरीक्षण विकल्प का चयन किया जाना निषेधित विषयों का चयन उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री जी द्वारा जनसुनवाई संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्गत दिशा निर्देश दिए आदि विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सहित सम्बंधित अधिकारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें