
www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन )उरई;सभापति,उत्तर प्रदेश विधान परिषद लखनऊ कुंवर मानवेंद्र सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की बेहतर व्यवस्थाओं रहे इसके लिए सीएसआर फंड से हिंदुस्तान लीवर द्वारा 40 थ्रीसीटर चेयर, 30 व्हील चेयर, 30 स्ट्रेचर दिए गए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों व मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उपकरण उपलब्ध कराई गए हैं। जल्द ही एमआरआई मशीन व सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी जिससे मरीजों को अन्य जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जनपद में ही मुहिया कराई जाएगी।
- इस अवसर पर विधायक सदर उरई गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी, जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई प्राचार्या अरविंद त्रिवेदी, सीएमएस प्रशांत निरंजन मुख्य, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा आदि इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
