वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही टोल प्लाजा पर कई बदलाव होने जा रहे हैं। एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के साथ नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। अब वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से करना होगा।


Trending Videos



झांसी-कानपुर और झांसी-ललितपुर हाईवे पर 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद नई दरें लागू हो जाएंगी। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ की यात्रा का शुल्क 125 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये, वापसी यात्रा 195 रुपये, 50 एकल यात्रा के लिए मासिक पास 4290 रुपये और हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए एकल यात्रा का शुल्क 205 से बढ़ाकर 210 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक के लिए एकल यात्रा का शुल्क 425 से बढ़ाकर 435 रुपये व ओवरसाइज वाहनों के लिए 810 से बढ़ाकर 830 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार झांसी-ललितपुर हाईवे के बबीना टोल पर कार, जीप और वैन के लिए एकल यात्रा का शुल्क 120 से बढ़ाकर 125 रुपये व वापसी यात्रा 190 रुपये जबकि मासिक पास एकल यात्रा पर 4240 रुपये देने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए एकल यात्रा 205 व वापसी यात्रा 310 रुपये, मासिक पास 50 यात्रा के लिए 6855 रुपये देने होंगे। बस एवं ट्रक के लिए एकल यात्रा 430 रुपये, वापसी यात्रा 645 रुपये, मासिक पास 14360 रुपये, ओवर साइज वाहन एकल यात्रा 820 रुपये, वापसी यात्रा 1235 रुपये, मासिक पास 27410 रुपये देने होंगे। एक अप्रैल से टोल पर नगद लेन-देन नहीं किया जाएगा। फास्ट टैग के अलावा यूपीआई से पेमेंट करना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें