Top news of Varanasi Raid in search of sloganeering and stone pelting people case filed against five people

वाराणसी की प्रमुख खबरें।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मदनपुरा-देवनाथपुरा इलाके में शनिवार की रात धार्मिक नारेबाजी, गालीगलौज और पथराव कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इस घटना से संबंधित दोनों पक्ष के लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में रविवार को दोनों पक्ष के चार-चार लोगों को दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया था।

Trending Videos

दशाश्वमेध थाने में रविवार की सुबह मदनपुरा निवासी जुनैद अहमद की तहरीर पर 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष के देवनाथपुरा स्थित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत शास्त्री व बंगाली टोला के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी की तहरीर पर हजारों अज्ञात मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

दोनों ही पक्षों का एक-दूसरे पर धार्मिक नारेबाजी, पथराव और मारपीट का आरोप है। उधर, इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *