Tough fight between BJP and SP on Shahjahanpur Lok Sabha seat

पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मतदाताओं ने शाहजहांपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सभी 10 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक भाजपा और सपा में सीधी टक्कर नजर आई। बसपा अपने कैडर वोट के सहारे सुस्त चाल से आगे बढ़ती दिखी। 

वर्ष 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने सपा से यह सीट छीनी थी। गत लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के बावजूद बसपा प्रत्याशी अमरचंद जौहर को भाजपा ने 268413 वोटों से शिकस्त देकर मंडल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। पिछले पांच वर्षों में शाहजहांपुर भाजपा के मजबूत किले के रूप में विकसित हुआ है। 

2014 के बाद 2019 में लगातार दूसरी बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीता था। सभी छह विधानसभा सीटें भी भाजपा के खाते में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुनीं गईं तो महापौर का चुनाव भी भाजपा ने बड़े अंतर से जीता था। इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर जीत के लिए भाजपा आश्वस्त दिख रही थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *