ताजमहल में पर्यटक द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया। इसका वीडियो सामने आया तो यह चर्चा का विषय बन गया। एक हिंदूवादी नेता इसे साफ करने के लिए गंगाजल और गाय का गोबर लेकर पहुंच गया।
{“_id”:”66e67b8c4f3bdf4813007e42″,”slug”:”tourist-urinated-in-taj-mahal-hindu-leader-arrived-with-gangajal-and-cow-dung-to-clean-it-2024-09-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: ताजमहल में पर्यटक ने किया पेशाब, साफ करने के लिए गंगाजल और गाय का गोबर लेकर पहुंचा हिंदूवादी नेता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गंगाजल और गाय का गोबर लेकर ताजमहल पहुंचा हिंदूवादी नेता
– फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में एक पर्यटक द्वारा पेशाब कर देने का मामला सामने आया है। घटना के हिंदूवादी संगठन में आक्रोश है। रविवार को एक हिंदूवादी गंगाजल और गाय का गोबर लेकर उस जगह को साफ करने पहुंचा। उसका कहना है कि तेजोमहालय को अपवित्र किया गया है।
मामला शनिवार का है। शनिवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें एक पर्यटक ताजमहल परिसर में पेशाब कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो यह वायरल हो गया। इसके बाद से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।