भोगांव। जसराजपुर में सिक्किम से सैलानियों का एक दल संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल के भ्रमण के लिए आया। दल के सदस्य संकिसा की ऐतिहासिक, संस्कृति और आध्यात्मिक महत्व को समझने के लिए के लिए मंगलवार को वाईबीएस सेंटर पहुंचे।

Trending Videos

सैलानियाें ने जसराजपुर में गज स्तंभ की पूजा और परिक्रमा की। दल ने जसराजपुर स्थित कंबोडियन मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की स्तुति की। वाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने अतिथियों को चीवर दान कर सम्मानित किया। दल का नेतृत्व कर रहे लामा डुरपला ढुगढुरप ने कहा कि भगवान तथागत गौतम बुद्ध संकिसा में पधारे थे। दल ने सुरेश बौद्ध के साथ पुस्तकालय में भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन किया। दल ने वाईबीएस सेंटर में चल रहे औषधालय में पहुंचकर एक्युपंचर पद्धति को बढ़ावा देने की बात कही। लामा मिगमा चम्पा ने लोगों को बौद्ध धर्म के बारे में समझाकर रहन सहन के बारे में जानकारी ली। रविका पक्रिन, लक्ष्मी तमांग, लामू तमांग, आलोक दीप, संदीप कठेरिया मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें