
मासूम बच्चा और खिलौना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कला में खिलौने से खेलते हुए डेढ़ वर्षीय मासूम पानी के ड्रम में डूबा गया। जानकारी मिलने पर परिजन अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर गए, जहां डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया। कायमगंज पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। लाश देख बच्चे की मां बेसुध हो गई।
