Tracks laid on both sides of two underground stations work will be completed by end of the month

आगरा मेट्रो का डिपो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा मेट्रो ट्रेन के भूमिगत दो स्टेशनों तक दो किमी से अधिक दोनों ओर की पटरियां बिछ गई हैं। अब केवल एक किमी की दूरी रह गई है। इसका कार्य माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। दीवारों समेत अन्य कार्य की फिनिशिंग भी चल रही है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपाेरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन के बीच मार्च में उद्घाटन होगा। इसमें से ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद स्टेशन एलिवेटेड हैं और ये पूरी तरह से तैयार हैं। इन पर मेट्रो ट्रेन को अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया भी जा चुका है।

इसके अगले तीनों स्टेशन ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन भूमिगत हैं, जिसमें ताजमहल से दो किमी से अधिक दूरी पर दूसरी ओर की पटरी भी बिछ गई है। इसमें सिग्नल समेत फिनिशिंग कार्य भी किए जा रहे हैं। 31 जनवरी तक जामा मस्जिद स्टेशन तक दूसरी ओर की पटरी का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों ओर से मेट्रो ट्रेन का अधिकतम गति से ट्रायल किया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *