Tractor trolley crushes three year old girl in Agra

ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
– फोटो : Agra

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क किनारे खेल रही तीन वर्ष की बच्ची को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। चालक भाग गया। राहगीरों ने बच्ची को उठाकर देखा तो मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुआ। 

टीकमगढ़ के थाना बुढेरा निवासी रामदास कुशवाह पिछले 15 साल से सिकंदरा थाना क्षेत्र में होली पब्लिक स्कूल के पास झोपड़ी में परिवार सहित रहते हैं। वह राजमिस्त्री हैं। पत्नी काशीबाई मजदूरी करती है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को काम पर गए थे। शाम को करीब 4 बजे तीनों बेटी झोपड़ी के बाहर सड़क किनारे खेल रही थीं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर बड़ी बेटी लक्ष्मी और उससे छोटी वंदना और मालती जान बचाने के लिए भागीं।

मगर, मालती को ट्रैक्टर ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों बेटियों ने हादसे की जानकारी दी। बेटी की मौत की खबर सुन मां बेहोश हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सिकंदरा पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *