
आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टीकरी से रोझोली में धान की रोपाई के लिए जा रहे श्रमिकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रॉली के नीचे दब गए। लोगों ने सभी को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।