मैनपुरी के घिरोर में सुबह 7.22 बजे पर छाया हुआ कोहरा। इसके चलते वाहनों की लाइट दिन में भी ऑन रही।
1 of 4
ग्वालियर हाईवे पर छाया घना कोहरा
– फोटो : अमर उजाला
सर्दी के साथ अब कोहरे का प्रकोप भी नजर आ रहा है। शनिवार को ब्रज के विभिन्न जिलों में कोहरे की चादर छाई रही। इसके चलते दृश्यता शून्य रही। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चालकों को दिन में भी लाइट ऑन कर वाहन चलाने पड़े। कार्यालय व अन्य कार्यों के लिए घर से निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
2 of 4
कोहरे में रेंगते रहे वाहन
– फोटो : अमर उजाला
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार देर शाम घने कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए।
3 of 4
कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के घिरोर में सुबह 7.22 बजे पर छाया हुआ कोहरा। इसके चलते वाहनों की लाइट दिन में भी ऑन रही।
4 of 4
आगरा मथुरा हाईवे पर छाया कोहरा
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भी कोहरे की सफेद चादर छाई रही। आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई।