traffic jam on Bareilly-Farrukhabad highway due to repair work on Ramganga bridge

बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर अल्हागंज में रामगंगा पुल की एक लेन मरम्मत के लिए बंद कर दिया। इससे शनिवार सुबह से पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी तो जाम की समस्या विकराल हो गई। करीब छह घंटे तक जाम लगे रहने के कारण रामगंगा पुल से लेकर क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहा तक वाहनों की करीब दो किमी लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में रोडवेज बसों में बैठे यात्री बेहाल हो गए।

जनवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे पर डबल लेन वाले करीब 100 मीटर लंबे पुल पर गड्ढों की मरम्मत का काम कराया था। यातायात के भारी दबाव के चलते हाईवे के पुल वाले हिस्से का बजरी-कोलतार दोबारा उखड़ने लगा। एनएचएआई के ठेकेदार ने कुछ दिन पहले पुल की एक लेन वहां का गार्डर ठीक कराने के लिए बंद करा दी थी। इसलिए पुल की सिंगल लेन से बारी-बारी दोनों दिशाओं के वाहन निकल रहे हैं। 

Bareilly: प्लॉट को लेकर हुए बवाल में बड़ी कार्रवाई, SSP ने थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

शनिवार को पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु फर्रुखाबाद जाने को निकले तो रामगंगा पुल पर सुबह 6.30 बजे से जाम लगने लगा। जाम में फंसे छोटे वाहनों और रोडवेज बसों को आगे निकालने की जल्दबाजी में पुल की दोनों दिशाओं में दूसरी लेन भी बंद हो गई। देखते-देखते जाम की समस्या गंभीर हो गई ओर पुल के दोनों ओर कई किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *