Traffic jam on Vishwashvarganj road remained till street after route diversion in varanasi

जाम से जूझते काशीवासी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विश्वेश्वरगंज से मैदागिन चौराहे तक शनिवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। डेढ़ किलो मीटर की दूरी लोगों ने एक घंटे में तय की। ई-रिक्शा चालकों के चलते जाम बढ़ता गया। सड़क का जाम विश्वेश्वरगंज की गलियों तक पहुंच गया। 

Trending Videos

कालभैरव मंदिर, दारानगर, महामृत्युंजय मंदिर, हरतीरथ इलाके में ई रिक्शा और मालवाहक वाहनों के दबाव के कारण भीषण जाम लग गया। सड़क पर भी गाड़ियां चलने के बजाए रेंग कर आगे बढ़ीं। जाम में फंसे लोगों ने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही।

दरअसल, विश्वेश्वरगंज से मैदागिन चौराहे तक रोज लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर विश्वेश्वरगंज तिराहे से मैदागिन के बीच रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जिसके तहत ई रिक्शा चालकों को विश्वेश्वरगंज तिराहे पर ही रोक दिया जा रहा है, लेकिन इस डायवर्जन प्लान की हवा ई-रिक्शा चालक निकाल रहे हैं। 

विश्वेश्वरगंज तिराहे पर ई रिक्शा के लिए रूट वनवे करने के बाद अब ई रिक्शा चालक हरतीरथ, दारानगर होते हुए मैदागिन चौराहे तक जा रहे हैं। इधर, गायघाट की गलियों से कालभैरव मंदिर होते हुए भी ई रिक्शा चालक सवारी बैठा कर फर्राटा भर रहे हैं। जिसके कारण विश्वेश्वरगंज से मैदागिन के बीच लगने वाला जाम अब आसपास की गलियों तक पहुंच चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *