
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के अयोध्या में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित बैरक में ट्रैफिक उप निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद (59) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन को सूचना दी गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर, पंडितपुर निवासी योगेंद्र प्रसाद 14 दिसंबर, 2023 को जिले में तैनात हुए थे। मौजूदा समय में कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के आशिफ बाग चौराहे पर उनकी ड्यूटी थी।
यह भी पढ़ेंः- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: …तो भारत की धरती छोड़ देता शूटर, एसटीएफ ने बॉर्डर पर दबोचा; पूछताछ में उगले कई राज
रविवार को ड्यूटी करने के बाद वह लौटे थे। बैरक में स्थित आवास में रात को सो गए। सुबह करीब 5:30 बजे उनके सीने में दर्द हुआ। वह उठकर टहलने लगे। थोड़ी देर बाद जाकर बिस्तर पर लेट गए। हालात और बिगड़ने पर सहकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हार्ट अटैक से मौत होने का अंदेशा
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान है, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी।
