लखनऊ। कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम रविवार को फिर से शुरू होगा। इस दौरान बंथरा और जुनाबगंज के बीच पिलर उतारा जाएगा। इसको लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे यातायात को रोक-रोककर संचालित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Trending Videos

एनएचएआई की ओर से एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, चार सितंबर को सरोजनीनगर में हीरालाल लॉ कॉलेज के पास पीएनसी कंपनी की लापरवाही से बिजली का बड़ा पोल एक कार पर गिर गया था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएचएआई ने निर्माण कंपनी का काम रोक दिया था। कंपनी को सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के बाद ही काम चालू करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान एनएचएआई के कंसल्टेंट टीम के लीडर और रोड सेफ्टी एक्सपर्ट को काम से हटाया गया था।

सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद एनएचएआई के निर्देश पर पीएनसी कंपनी रविवार से काम शुरू करेगी। सुरक्षा के लिहाज से कंपनी की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा फायर ब्लैंकेट भी लगाए हैं, ताकि ऊपर से कोई निर्माण सामग्री सड़क पर न गिरे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *