कासगंज। रेलवे की तरफ से अमांपुर रोड पर आवास विकास क्रासिंग पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह क्राॅसिंग शनिवार की रात 9 बजे से रविवार की रात 9 बजे तक 24 घंटे बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों को अमांपुर-एटा मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं चार पहिया व दुपहिया वाहनों को अहरौली व सहावर गेट क्रॉसिंग से निकाला जाएगा।

अमांपुर मार्ग पर कासगंज जंक्शन-कासगंज सिटी स्टेशनों के बीच आवास विकास काॅलोनी के गेट संख्या-309 ए पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जेसीबी मशीन से क्राॅसिंग पर खुदाई की जाएगी। मशीनों से रेलवे लाइनोें के स्लीपर को बदला जाएगा।

रेलवे लाइनों में पैकिंग को बदलकर उनके स्थान पर नई पैकिंग, मशीनों के सहारे लगाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 9 नवंबर शनिवार की रात 8 बजे से 10 नवंबर रविवार की रात 8 बजे तक चलेगा। इसके चलते अमांपुर रोड़ सड़क मार्ग 24 घंटे बंद रहेगा।

बताते चले इस मार्ग से रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते है। अनाज मंडी जाने के लिए किसान भी इसी मार्ग को प्रयोग में लाते हैं। दुपहिया और चार पहिया वाहनों को गेट संख्या 250 अहरौली तथा गेट संख्या 310 सहावर गेट क्राॅसिंग से निकाला जाएगा। वहीं बड़े वाहनों को अमांपुर-एटा मार्ग से निकाला जाएगा। मरम्मत कार्य को लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

– आवास विकास रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार की रात से रविवार की रात तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी चलते अमांपुर रोड़ पर यातायात बंद रहेगा। मरम्मत कार्य को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। वाहनों को मार्ग परिवर्तित कर निकाला जाएगा।-राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर मंडल।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें