Tragic accident in Agra: Machine operator fell into 30 feet deep pit while digging sewer line died on spot

सीवर लाइन की खुदाई
– फोटो : ETAH

विस्तार


आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पदम प्राइड स्थित एसटीवी सीवर प्लांट पर ये हादसा हुआ। बताया गया है कि मशीन ऑपरेटर टैंक के जाल पर खड़ा हुआ था। अचानक से जाल टूट गया और वो सीवर टैंक में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मशीन ऑपरेटर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

झांसी के मऊ रानीपुर निवासी विजय कुमार दुबे 55 वर्षीय रिद्धि सिद्धि कंपनी में 10 साल से मशीन ऑपरेटर की नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार को पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में एसटीवी प्लांट पर सीवर लाइन में काम चल रहा था। इस दौरान 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें