विस्तार

उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़े कार्यों को लेकर त्रिस्तरीय जांच की तैयारी की जा रही है। इसमें मंडल व मुख्यालय के बाद रेलवे बोर्ड स्तर पर भी जांच की जाएगी। दूसरी ओर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई है।

दरअसल, उड़ीसा हादसे के बाद हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन को लेकर किए जा रहे कार्यों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। मिशन रफ्तार के तहत उत्तर, पूर्वोंत्तर, उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनों में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – शेरपुरिया को ईडी ने सात दिन की रिमांड पर लिया, गोपनीय स्थान पर लेकर जाकर की जा रही पूछताछ

ये भी पढ़ें – अनी बुलियन घोटाले में आईएफएस निहारिका सिंह से होगी पूछताछ, इंडोनेशिया के दूतावास में हैं तैनात

सूत्रों के अनुसार ट्रैक मेंटेनेंस में सिग्नलिंग, इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्यों में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व अन्य विभाग शामिल रहते हैं, उनकी त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था की जा रही है।

निर्माण कार्य पूरे होने के बाद पहले स्तर पर मंडल की टीम जांच करेगी। इसके बाद संबंधित जोन के मुख्यालय के अफसर व अंत में रेलवे बोर्ड द्वारा नामित अफसर कार्यों की जांच व समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें