गर्मी के मौसम में यात्रियों की जरूरत पूरी करने के लिए रेलवे ने हजूर साहिब नांदेड़ से हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 30 मई तक संचालित होगी।
ट्रेन (07621) प्रत्येक शनिवार को अप्रैल की 11, 18, 25 व मई की 2, 9, 16, 23 व 30 तारीख सहित कुल आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन नांदेड़ से सुबह 8:45 बजे चलकर भोपाल, बीना होते हुए झांसी 5:45 बजे पहुंचेगी। यहां से ग्वालियर शाम 7:25, आगरा कैंट 9:10, मथुरा 10:00 होते हुए हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर दोपहर 14:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (07622) प्रत्येक रविवार को अप्रैल की 12, 19, 26 व मई की 3, 10, 17, 24 व 31 तारीख सहित कुल आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रात 21:40 बजे प्रस्थान कर मथुरा 23:14, आगरा कैंट 23:55, ग्वालियर 01:45, झांसी 3:15 बजे पहुंचेगी। यहां से बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा होते हुए नांदेड़ स्टेशन पर रात 00:35 बजे पहुंचेगी।
