Training was provided on how to save lives in emergency situations.

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स



आगरा। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) आगरा शाखा ने रोटरी क्लब रॉयल के सहयोग से रविवार को खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीपीआर एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाना और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और बीएलएस तकनीकों का लाइव प्रसारण के साथ अभ्यास कराया गया, ताकि प्रतिभागी हृदयगति रुकने जैसी गंभीर स्थितियों में तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया दे सकें। इस दौरान आईएपी आगरा के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल, सचिव डॉ. राहुल पेंगोरिया और कोषाध्यक्ष डॉ. स्वाति द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें