{“_id”:”66e89c7e7b6941ec5d0118b7″,”slug”:”transformer-installed-in-power-house-with-high-capacity-supply-remained-shut-orai-news-c-224-1-ka11004-119777-2024-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बिजलीघर में अधिक क्षमता का लगा ट्रांसफार्मर, बंद रही सप्लाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 17 Sep 2024 02:30 AM IST


Transformer installed in power house with high capacity, supply remained shut

Trending Videos



उरई। शहर के मोहल्ला सुशीलनगर स्थित बिजलीघर में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके लिए सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक सप्लाई बंद रही। इससे लोग परेशान रहे।

Trending Videos

गर्मी के मौसम में सुशील नगर में बिजली ने लोगों को खूब रुलाया। हर घंटे फाल्ट और ओवरलोड की समस्या से बिजली ट्रिप हो जाती थी, जिससे लोग काफी परेशान थे। इस समस्या को रोकने के लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा था, जो पास हो गया। सोमवार को सुशीलनगर बिजली घर पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर दस एमवीए के ट्रांसफार्मर को लगाया गया। जिससे नौ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक सप्लाई बंद रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। एसडीओ गौरव गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र की करीब बीस हजार की आबादी को काफी परेशानी होती थी। अब उन्हें सहूलियत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें