Transport Nagar accident: ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार की शाम एक तीन मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे से यहां रेस्क्यू चल रहा है। इस रेस्क्यू आपरेशन के कुछ फुटेज सामने आए हैं।

अभी भी चल रही है खुदाई।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शनिवार की शाम ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई थी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इमारत गिरते ही तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया था। अब इस रेस्क्यू के कुछ फुटेज सामने आए हैं। इन फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमों ने इस राहत कार्य को अंजाम दिया।
तीन मंजिला इमारत गिरी
ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं।
आशियाना निवासी राकेश सिंघल का हरमिलाप (ग्राउंड प्लस 2) टावर था। टावर के ग्राउंड फ्लोर पर आशियाना निवासी जसमीत साहनी का मोबिल ऑयल और दूसरी मंजिल पर दवा का गोदाम था। पहली मंजिल पर मनचंदा का गिफ्ट सेंटर का गोदाम था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई। आधे घंटे बाद अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई। इससे आसपास भगदड़ मच गई।
