Transport Nagar accident: Rescue going on for 20 hours, FIR registered against the building owner, CM is about

सुबह तक चलती रही खुदाई।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


ट्रांसपोर्टनगर हादसे में पिछले 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं। उधर पुलिस ने हरमिलाप टॉवर मालिक राकेश सिंघल पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज की गई है। वहीं कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों को देखने के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचने वाले हैं।

Trending Videos

शहीथ पथ किनारे स्थित तीन मंजिला हरमिलाप टावर का आधा हिस्सा शनिवार शाम करीब चार बजे ढह गया था। हादसे में कारोबारी जसमीत साहनी समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 28 घायलों का इलाज चल रहा है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद से पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों के जवाब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। पूरी रात रेस्क्यू चला। काफी मलबा हटाया। मलबे में दबी गाड़ियां हटाई गई हैं। अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

शनिवार की शाम गिर गई इमारत 

ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं।

आशियाना निवासी राकेश सिंघल का हरमिलाप (ग्राउंड प्लस 2) टावर था। टावर के ग्राउंड फ्लोर पर आशियाना निवासी जसमीत साहनी का मोबिल ऑयल और दूसरी मंजिल पर दवा का गोदाम था। पहली मंजिल पर मनचंदा का गिफ्ट सेंटर का गोदाम था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई। आधे घंटे बाद अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *