अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Sat, 02 Nov 2024 12:00 PM IST

एनएच 34 पर गांव भिसी मिर्जापुर के पास नाशपाती फलों से भरे ट्रक का टेंपो को ओवरटेक करते समय टायर पंचर हो गया । इससे ट्रक टेंपो से टकरा गया। जिसके बाद ट्रक एक तरफ और टेंपो दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेंपो की 10 में से 9 सवारियां घायल हो गईं।


Truck collides with tempo, devotees returning from Vrindavan injured

हादसे के बाद पलटा टेंपो
– फोटो : संवाद



विस्तार


वृंदावन से बांके बिहारी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो से ट्रक टकरा गया। टक्कर से टेंपो और ट्रक पलट गए। टेंपो में सवार एटा के एक गांव के निवासी 10 सवारियों में से नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृंदावन से बांके बिहारी का दर्शन करने के बाद 10 श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से उन्होंने एटा के गांव अमर गुजिया वसुंधरा जाने के लिए टेंपो किराए पर लिया। 2 नवंबर की  प्रातः 9:30 बजे एनएच 34 पर गांव भिसी मिर्जापुर के पास नाशपाती फलों से भरे ट्रक का टेंपो को ओवरटेक करते समय टायर पंचर हो गया । इससे ट्रक टेंपो से टकरा गया। जिसके बाद ट्रक एक तरफ और टेंपो दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेंपो की 10 में से 9 सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, यहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा-एटा रेफर कर दिया गया।

हादसे में ये हुए घायल

  • शैव पाल सिंह पुत्र रामेश्वर निवास एटा
  • राधा रानी पुत्री शेषपाल सिंह
  • संगम पुत्री बृजेश कुमार खेड़ा वसुंधरा एटा
  • निशा पुत्री आनंदपाल सिंह निवासी अमर गोजीया एटा
  • परशुराम यादव ट्रक चालक 
  • मुन्नालाल नरेंद्र पुत्र गीतम सिंह नगला गोजिया एटा
  • प्रवेश यादव
  • बलराम कुमार पुत्र मुरारी यादव दबी जिया बिहार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें