फोटो 02: महेंद्र प्रताप की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

-आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हादसा

-ट्रक चालक हादसे के बाद भागने में रहा सफल

संवाद न्यूज एजेंसी

जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य सवारियों के मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

शुक्रवार देर रात ग्राम नगला हुलासी के करीब 25–30 ग्रामीण जसवंतनगर स्थित एमएस मैरिज होम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही मॉडल तहसील से पहले हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में पीछे बैठे महेंद्र प्रताप (30) निवासी नगला हुलासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस सूचना दी। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज मनीष ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *