
चंदौसी बनियाठेर में हुए हादसे में किशोर की जान चली गई
– फोटो : संवाद
विस्तार
बनियाठेर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो किशोरों को शुक्रवार सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें गांव खेड़ा खास निवासी दीपक राघव के बेटे अंशुल (16) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा गांव का ही समर (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास निवासी अंशुल रिश्तेदार समर के साथ बाइक से खेत पर जा रहे थे। खेड़ा खास व सराय सिकंदर के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अंशुल का सिर कुचल गया।
हादसे में अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक अंशुल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घायल किशोर समर को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
वहीं हादसे के आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
