संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 24 May 2025 11:24 PM IST

Tuba Usman topped the district in Maulvi/Munshi and Nida Fazli topped in Alim


loader



मैनपुरी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने सेकेंडरी (मौलवी/मुंशी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। मौलवी और आलिम दोनों ही वर्ग में छात्राओं का दबदबा रहा। मदरसा दरसुल कुरान जेले निगरानी भोगांव की छात्रा तूबा उस्मान ने मौलवी/मुंशी में प्रथम स्थान पाया, जबकि निदा फाजली आलिम में जिले में प्रथम स्थान पर रहीं। जिले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहा। आलिम में कुल पंजीकृत 20 छात्र-छात्राओं में से 10 ही परीक्षा पास कर सके 10 परीक्षा में असफल रहे। वहीं मौलवी/मुंशी में 16 में से सात छात्र-छात्राएं परीक्षा में असफल रहे। आलिम में निदा फाजली ने 500 में से 389 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान बनया। वहीं मौलवी/मुंशी में छात्रा तूबा उस्मान 600 में से 406 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर रहीं। अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रंजन शुक्ला ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं उन्हें निराश होने क जरूरत नहीं है। वे अपनी कमियों का पता लगाएं और आगे की पढ़ाई के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं पास हुए हैं और जनपद में स्थान बनाने में सफल रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं उन्हें भविष्य में और अच्छा करने का संकल्प लेना होगा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *