संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:03 AM IST
कुठौंद (जालौन)। ट्यूशन टीचर शादी का झांसा देकर छात्रा से छह महीने दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने शादी पर जोर दिया तो उसने दिवाली की रात छात्रा को बुलाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पौत्री से दुष्कर्म की बात जानकर सदमे में दादा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा (19) ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही शनि याज्ञिक से सात माह से ट्यूशन पढ़ रही थी। इसी दौरान शनि ने उसे शादी का झांसा देकर फंसा लिया और कई बार उससे दुष्कर्म किया। 31 अक्तूबर दिवाली की रात जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। छात्रा ने बताया कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। जब उसने फिर शादी की बात की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर पौत्री से दुष्कर्म की बात सामने आने पर छात्रा के 75 वर्षीय दादा को सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ गया। कानपुर कॉर्डियोलॉजी में उनकी मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद >> जिसे सौंपी थी होनहार बनाने की जिम्मेदारी उसने ही की हैवानियत : पेज 2