
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
राम मंदिर को लेकर भड़काऊ रील बनाकर एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की है। इसमें दो युवक आपित्तजनक व भड़काऊ बातें बोलते दिख रहे हैं। रील में युवक भड़काऊ बातें कहने के बाद आखिर में बोलते हैं कि जो बीच में आएगा उसका सिर तन से जुदा हो जाएगा।
ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तमाम लोगों ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को कार्रवाई के लिए टैग किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस तफ्तशी में जुटी थी।
ये भी पढ़ें – I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
ये भी पढ़ें – रामलला: सोने की छेनी व चांदी की हथौड़ी से गढ़ी गईं बालक राम की आंखें, मूर्ति निर्माण के समय वानर आते थे देखने
साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया था। तफ्तीश के बाद सआदतगंज निवासी रियाज व ठाकुरगंज के अरमान को गिरफ्तार किया गया है। रील रियाज की आईडी से पोस्ट की गई है। दोनों आरोपियों को शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
