Two bighas of sugarcane crop was burnt due to electric spark.

विद्युत चिंगारी से किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जली



पिनाहट। थाना क्षेत्र के जोधपुरा निवासी नंदलाल का खेत बाबा बर्फानी कोल्ड स्टोर के पास स्थित है। सोमवार देर रात खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से अचानक चिंगारी निकलने के कारण गन्ने की फसल में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे देखते ही देखते करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग की है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *