बलदेव-मथुरा मार्ग पर दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
{“_id”:”66e74908538e2eef990af829″,”slug”:”two-bikes-collided-with-each-other-two-youth-died-mathura-news-c-29-1-mtr1002-289661-2024-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रफ्तार का कहर: आमने-सामने से भिड़ गईं बाइक, दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बलदेव मार्ग पर आरएसएस मेडिकल कॉलेज के पास रविवार रात 8:30 बजे दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठी सवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया कि हादसे में सोनवीर सिंह (32) पुत्र विक्रम निवासी अमीरपुर थाना बलदेव व दूसरा बाइक सवार कृष्णा (22) पुत्र हरिओम निवासी ग्राम अवैरनी की मौत हुई है। कृष्णा के साथ बैठा नागेंद्र निवासी अवैरनी घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा है।