
सारस की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटूट प्रेम के प्रतीक माने जाने वाले राज्य पक्षी सारस के जोड़े में एक की मौत हो गई। माना जा रहा है कि दूसरे ने सिर पटक-पटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह उतरा गांव के बाहर जंगल में सारस का जोड़ा पड़ा दिखा। उपचार के दौरान पिहानी पशु चिकित्सालय में कुछ देर बाद दूसरे ने भी दम तोड़ दिया।
उतरा गांव के पास के जंगल में करीब पांच साल से एक सारस का जोड़ा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को सुबह जब वह लोग खेतों की ओर गए तो, दोनों सारस पड़े दिखाई दिए। एक गंभीर रूप से घायल था, जबकि एक मर चुका था। गंभीर से रूप से घायल सारस को हरियावां निवासी सज्जन आदि पिहानी पशु चिकित्सालय ले गए। उपचार के दौरान दूसरे सारस ने भी दम तोड़ दिया।