आईपीएस राम नयन सिंह और केशव कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। राम नयन सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं।

– फोटो : amar ujala
Trending Videos
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने बीती रात चार आईपीएस का तबादला कर दिया। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात महेंद्र पाल सिंह को डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम बनाया गया है जबकि शिवाजी को तकनीकी सेवा शाखा भेजा गया है।
Trending Videos
प्रतीक्षारत चल रहे राम नयन सिंह और केशव कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।
बता दें कि राम नयन सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं। पीपीएस से आईपीएस बनने के बाद वह कुछ दिन पहले यूपी वापस आए थे।
