Two dead bodies found hanging from a tree in a village of Reusa thana in Sitapur.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहरा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला व पुरुष के शव एक ही पेड़ में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है। थाना रेउसा क्षेत्र के बिजेहरा गांव निवासी सलीमुन (45) व नकछेद (50) का शव बिजेहरा गांव के बाहर नकछेद के खेत मे एक ही पेड़ में फंदे से लटके मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शादीशुदा थे। महिला विशेष समुदाय की है। वहीं, पुरुष भुर्जी समाज का है।

Trending Videos

15 वर्ष पूर्व हुई थी पत्नी की मौत

नकछेद की पत्नी की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इनकी दो बेटियां थीं जिनका विवाह हो चुका है। वहीं, सलीमुन का पति मुश्ताक, दो लड़के व एक लड़की है। लड़की का विवाह हो चुका है।

12 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

ग्रामीणों की माने तो दोनों के बीच 12 साल पहले प्रेम हुआ। प्रेम परवान चढ़ा तो परिजनों को अखरने लगा। तीन दिन पूर्व सलीमुन के पति मुश्ताक का नकछेद से विवाद हुआ था। सूत्रों की मानें तो इसके बाद सलीमुन ने मुश्ताक के विरुद्ध एक तहरीर भी थाने पर दी थी। इसके बाद पुलिस गांव आई थी। पंचायत हो रही थी। इस पर सलीमुन व मुश्ताक गांव से निकल गए। आज दोनों के शव मिले हैं।

दामाद को की थी आखिरी कॉल

नकछेद के दामाद रामू निवासी बसंतापुर थाना क्षेत्र रेउसा के मुताबिक नकछेद ने रात 8 बजे करीब उसे फोन किया था। उस समय नकछेद ने बताया था कि मुझे 10-12 लोग घेरे हैं, बचा लो। दमाद रात में आये थे लेकिन लोकेशन नही ढूंढ पाए। वापस चले गए। सुबह शव मिले। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें