इटावा। वैष्णो माता दर्शन कर जम्मू तवी से झारखंड जा रहे 28 श्रद्धालुओं के जत्थे में से दो लोगों को जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। उन्हें नमकीन में नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये, मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान्य ले लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें इटावा जंक्शन पर उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।

झारखंड के जिला रांची ग्राम राहे निवासी उत्तम साहू ने बताया कि उसके चाचा सुरेश साहू (45) निवासी बुडिया बांके, रांची व प्रदीप साहू (48) निवासी ग्राम सौन्दाडी थाना भुरकुंडा, रांची समेत परिवार व क्षेत्र के 28 लोग वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। रविवार शाम को वह जम्मू से जम्मू तवी एक्सप्रेस में घर आने के लिए कोच संख्या एस-छह में आगे-पीछे बैठ गए।

उत्तम कुमार ने बताया कि वह आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे जबकि सुरेश साहू व प्रदीप साहू पीछे वाली सीट पर थे। उन्होंने बताया कि रात में भी लोग बात करते आ रहे थे। इसके बाद थके होने की वजह से वह लोग सो गए। इस दौरान सुरेश साहू व प्रदीप साहू को ट्रेन में जहरखुरान गिरोह ने लुधियाना व जालंधर रेलवे स्टेशन के बीच कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया।

इससे वह लोग बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि हम लोग थकान की वजह से उनके सोने की बात समझते रहे। सुबह होने पर भी वह जब नहीं उठे तो उन्हें शक हुआ। उनका मोबाइल व जेब से रुपये आदि गायब थे। साथ के लोगों ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया तो उनकी हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना टूंडला कंट्रोल रूम को दी गई।

बाद में बेहोशी की हालत में आरपीएफ टीम ने इटावा जंक्शन पर उतार दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत स्थित बनी हुई थी। शाम को सुरेश साहू ने बेहोशी की हालत में बताया कि उनके साथ में बैठे दो सहयात्रियों ने बातचीत के दौरान नमकीन खिला दी। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। आरपीएफ निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि यह घटना लुधियाना-जालंधर के बीच हुई है। इसकी वजह से यहां मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसकी सूचना संबंधित स्टेशन को भेज दी गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जहरखुरान गिरोह का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *