Two died after a clash in Balrampur.

मृतक श्याम कुमार व बिंदु लाल।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा थाने के कंचनपुर गांव में दो लोगों में हुए विवाद के बाद घायल व्यक्ति की शुक्रवार की शाम को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। इससे घबराए दूसरे व्यक्ति ने शनिवार की सुबह आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा है। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Trending Videos

ग्राम पंचायत बड़का भूकुरूवा का मजरा कंचनपुर निवासी श्याम कुमार (38 ) व बिंदु लाल (39) के बीच शुक्रवार को करीब 11 बजे किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इसमें श्याम कुमार के सिर व कमर पर चोट आई। इससे वह बेहोश हो गया। उसे पचपेड़वा सीएचसी ले जाया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि श्याम कुमार को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसके सिर व कमर पर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले में आरोपी बनने डर से घबराकर बिंदु लाल ने शनिवार की सुबह घर के बगल आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था लेकिन श्याम कुमार की मौत बीमारी के कारण हुई थी। शनिवार को मारपीट करने वाले दूसरे युवक ने आत्महत्या कर लिया है। अभी दोनों परिवार के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ तुलसीपुर राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी पहुंचकर नमूना लिया है।

पसरा सन्नाटा: कंचनपुर गांव में दो मौतों के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। न तो मृतक के परिजन कुछ बोल रहे हैं और न ही ग्रामीण। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया विवाद नशे में होने के कारण होना बताया जा रहा है। हरेक बिंदु की जांच की जा रही है। एएसपी योगेश कुमार का कहना है कि सीओ से इस मामले में जानकारी ली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें