Two doctors dismissed and two suspended in the case of a girl death in Badaun Medical College

मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में हुई थी बच्ची की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में बुधवार को हुई दस साल की बच्ची की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। जांच रिपोर्ट के बाद प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने दो संविदा डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, दो पूर्णकालिक डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। 

मूसाझाग क्षेत्र के गांव थलिया नगला निवासी नाजिम की बेटी सूफिया के गले में संक्रमण हो गया था। वह बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। तीन डॉक्टरों के कक्षों में जाने के बाद भी बच्ची को इलाज नहीं मिल पाया था और उसकी मौत हो गई थी। आरोप लगाया था कि डॉक्टर खेल प्रतियोगिता में व्यस्त थे। 

इन पर हुई कार्रवाई 

मामला शासन तक पहुंचा तो तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी की ओर से सौंपी गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक ईएनटी के विभागाध्यक्ष डॉ. शलभ, इसी विभाग की डॉ. दिव्यांशी मौके पर नहीं थीं। लिहाजा दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक शर्मा व डॉ. इमरान को भी लापरवाही में निलंबित किया गया है।

संबंधित वीडियो… 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें