Two fireworks shops were sealed.



जालौन। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चुंगी नंबर चार के पास अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही बुधवार को कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम विनय मौर्य भी मौके पर पहुंचे। दुकानदार शमी और इम्तियाज को बुलाकर जब लाइसेंस चेक किया गया तो उनके पास लाइसेंस मिला। बारूद भंडारण का जो नक्शा था वह उसके हिसाब से नहीं मिला। इस पर एसडीएम की उपस्थिति में दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि दो दुकानों को सील किया गया है। (संवाद)

loader



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *