Two fraudsters arrested with fake notes at Jhansi railway station

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


नकली नोट छापकर उन्हें बाजारों में खपाने वाले दो जालसाजों को झांसी जीआरपी ने झांसी स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से जीआरपी ने नकली नोट और उन्हें छापने में इस्तेमाल होने वालीं मशीन बरामद की हैं।

Trending Videos

बुधवार को एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कसाई बाबा निवासी आनंद साहू उर्फ कल्लू और नीलू साहू नकली करंसी रेलवे स्टेशन पर खपाने के उद्देश्य से आए थे। आगामी त्योहारों के चलते रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संघनन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों युवक जीआरपी संदिग्ध अवस्था में स्टेशन पर घूमते नजर आए। जब उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 100 और 50 रुपये के नकली नोट मिले, जिनकी कीमत 2100 रुपये है। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से नकली नोट छापकर बाजार में खपा रहे हैं। बुधवार को भी स्टेशन पर नकली नोट खपाने आए थे। आरोपियों की निशानदेही पर जीआरपी ने उनके घर से नोट छापने वाला प्रिंटर, कैंची, स्टांप, मोहर आदि बरामद कर लिए है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *