
{“_id”:”68c47722e68b38ce5308d71a”,”slug”:”two-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-orai-news-c-224-1-ori1005-134526-2025-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में दो घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जालौन। बंगरा मार्ग पर सुढार बंबा के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल हुए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम सुढार निवासी लक्ष्मी सोनी अपनी बाइक से जालौन की ओर आ रहे थे। वहीं, माधौगढ़ निवासी सुरेश कुमार जालौन से वापस जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें सुढार बंबा के पास पहुंची। तेज रोशनी में दोनों बाइक सवार संतुलन खो बैठे और आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। (संवाद)