Two innocent children got burnt after falling on hot water and bonfire

हाथरस जिला अस्पताल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गर्म पानी गिरने से और अलाव ताप रहे बच्चों में धक्का मारने से दो मासूम झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला भूरा में गर्म पानी से छह वर्षीय वैष्णवी पुत्री अर्जुन सिंह झुलस गई। इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के तरफरा में तीन वर्षीय आजिया पुत्री जीशान अलाव ताप रही थी। इस दौरान बच्चों ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। दोनों बच्चियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने दोनों को घर भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *