कोंच (उरई)। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में उनमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में दो युवकों मृत घोषित कर दिया गया। चार घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।

एट थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी शिवम (26) गांव निवासी दोस्त शिवाजी (16) व उसके छोटे भाई श्यामजी (14) के साथ बुधवार को कोंच नगर में लगी मेला प्रदर्शनी को देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। बुधवार रात करीब 9 बजे जब उनकी बाइक कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंडा गांव पहुंची तो सामने आ बाइक चालक आगरा जिले के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कासपुर गांव निवासी राजकुमार (35) से उनकी टक्कर हो गई।

बाइक पर पत्नी मंजू (33) व बेटा ऋषभ (दो) भी थे। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा, यहां डॉक्टरों ने शिवम व राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवाजी, श्यामजी, मंजू व ऋषभ को गंभीर घायल होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

परिजनों ने बताया कि शिवम अपने पिता का इकलौता था। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करके भरण-पोषण करता था। राजकुमार के छोटे भाई मुकेश ने बताया कि उसके भाई राजकुमार आगरा में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया कि वह परिवार सहित साले की शादी में शामिल होने कोटरा थाना क्षेत्र के सैद नगर गांव जा रहे थे। हादसे की जानकारी सैद नगर पहुंची तो शादी के घर में मातम पसर गया। शिवम हेलमेट नहीं लगाए था, जबकि राजकुमार हेलमेट लगाए था। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

फोटो - 07 मृतक शिवम की फाइल फोटो।

फोटो – 07 मृतक शिवम की फाइल फोटो।– फोटो : bilawar news



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *