Two labourers died when a roof falls down in Banki kasba in Barabanki.

जर्जर छत ढही।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे के ओमनगर में जर्जर छत ढहने ने उसके मलबे में दबाकर दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस दोनों की शिनाख्त में लगी है।

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली के बंकी कस्बे में एक मकान के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को छत को ढहाया  जा रहा था। जिसमें कई मजदूर लगे थे। इसी दौरान जर्जर छत भरभरा कर बैठ गई जिसके मलबे में दो मजदूर दब गए।

अफरातफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मजदूरों को मलबे से निकलवाकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मजदूर को अज्ञात के रूप में दाखिल किया गया है।

शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मार्टाको के बारे में केवल इतना पता चला है कि फतेहपुर क्षेत्र के हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें