{“_id”:”67b0e20aea336f7251089767″,”slug”:”two-lakhs-were-extorted-from-a-young-man-in-the-name-of-job-in-the-irrigation-department-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1079533-2025-02-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: सिंचाई विभाग में नौकरी के नाम पर युवक से दो लाख ऐंठे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सिंचाई विभाग में नौकरी के नाम पर युवक से दो लाख ऐंठे
लखनऊ। गोंडा के ललकीपुरवा बनकटी सुर्यबली सिंह गांव निवासी अलखराम ने मानकनगर के तेजी खेड़ा निवासी अकबर खान के खिलाफ पारा थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पर सिंचाई विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठने का आरोप है।
Trending Videos
अलखराम के मुताबिक बीते वर्ष दिसंबर में उनकी मुलाकात अकबर से हुई थी। आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके बदले दो लाख रुपये लिए थे। पर उनकी नौकरी नहीं लगी। रकम मांगने पर आरोपी ने 30 हजार का चेक दिया जो बाउंस हो गया। विरोध पर अकबर ने पीड़ित को पीट दिया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।